नर्मदापुरम / भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष रितिक चौहान के नेतृत्व में आज शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्याप्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। नगर उपाध्यक्ष हर्ष मलैया और तनवीर राजपूत ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैसी बाहर से दिखती है, अंदर से उसके विपरीत ही स्थिति है । आई. टी. आई. के सीवीसी टीचर्स हर कभी घर चले जाते है, खाने के बहाने जिससे बच्चों का बहुत समय बर्बाद होता है, बहुत से टीचर्स अनुपस्थित रहते हैं, मनमर्जी से आ रहे है जा रहे हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र पीयूष, हर्ष, वंश ने बताया है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महीने में एक बार आते है क्योंकि वह इंदौर में रहते हैं मिलते ही नहीं है बच्चों से । बहुत से ऐसे टीचर्स है जो सैलरी पूरी ले रहे है परन्तु पढ़ा भोपाल में रहे है। नगर अध्यक्ष रितिक चौहान ने बताया कि वहां कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार ही नहीं है, हम जल्द ही उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बाते रखेंगे। ज्ञापन देते समय हर्ष पटेल, नितिन, प्रियंक, बलराम पटेल, अनमोल गोविंद आदि छात्र उपस्थित रहे।

