
सिवनी मालवा / आज के समय में सबसे ज्यादा अपराध सोशल मिडिया के कारण हो रहे है। जिससे बचने के लिए मोबाईल का कम से कम उपयोग करे। उक्त बात न्यायाधीश अंजली अग्रवाल ने विधिक जन जागरूकता शिविर मे विद्यार्थियों से शासकीय कुसुम महाविधालय मे कही। न्यायाधीश सुश्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के आधुनिक समय में सबसे ज्यादा अपराध मोबाइल के माध्यम से बढ़ रहे है। जिसके कारण अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहे है। आज के समय में अपराध की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। जिसके लिए उसकी जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल एक्ट में बताया कि अपने को वाहन चलाते समय सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक रूप से करे। जिसके कारण विपरीत परिस्थिति में आपकी जान की सुरक्षा हो सके। उन्होंने विद्यार्थीयो को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, दहेज एक्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि युवावस्था मे अक्सर युवा वर्ग नशे के आदी हो जाते है। इसलिए आप सभी को नशा करने से बचना चाहिए क्योकि नशा आपको सब तरह से बर्वाद ही करता है। उन्होंने आगे विद्यार्थियों को जल भूमि जमीन और पर्यावरण की सुरक्षा करने को कहते हुए पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो हम सभी बीमारियों से अपना बचाव करके स्वस्थ रह सकते है। आज स्वामी विवेकानंद जी की 164 वी जयंती है। विवेकानंद जी हम सभी के प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओ को स्वस्थ रहकर समाज सेवा करने की प्रेरणा दी है। जो आप पर्यावरण को बचा कर उनकी प्रेरणा को साकार रूप दे सकते है। उन्होंने नशा ना करके सद्विचारों से समाज मे अच्छा वातावरण बनाने का संदेश दिया है। जो आप सभी को उनके पदचिन्हों पर चलकर पुरा करना है। शिविर मे वरिष्ठ प्राध्यापक डा. ए. के. यादव, सुनील सोनी, नवनीत सोनारे अन्य प्राध्यापक गण और विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

