
नर्मदापुरम / ठंड में जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए अयोध्यावासी वैश्य समाज की महिलाओं ने वितरित किये गरम कपड़े। मकर संक्रांति तक शीतलहर एवं ठंड रहती है और कई श्रद्धालु जो सेठानी घाट एवं नर्मदा नदी के आसपास घाटों पर बाहर से आकर रुकते है, उन्हें गरम वस्त्र वितरित किए। इस अवसर पर श्रीमती सुषमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता, सोनाली गुप्ता, काजल गुप्ता, राखी गुप्ता, मोनिका गुप्ता, अवनी गुप्ता, स्वाति गुप्ता, रूप गुप्ता, कल्पना, रूपा शरद गुप्ता, मीना गुप्ता आदि ने दी।

