

नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने आज विधानसभा क्रमांक 137 नर्मदापुरम के लिए अनुशासन समिति का गठन किया है। जिसमें अनुशासन समिति प्रमुख रूप से नारायण गौर, धर्मेंद्र तिवारी, शेख रमजान को नियुक्त किया है । समिति के अध्यक्ष के रूप में नारायण गौर की नियुक्ति की गई। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई ।

