

नर्मदापुरम / विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद युवा मंडल नर्मदा पुरम द्वारा आजाद चौक मालाखेड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष प्रसन्न हरने ने बताया कि शिविर में केशव हॉस्पिटल एवं सेठा कैंसर हॉस्पिटल के संचालक वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अतुल सेठा एवं आशीर्वाद अस्पताल के संचालक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हर्षल कावरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर का उद्घाटन राज्यसभा की सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा किया गया शिविर में अखिलेश खंडेलवाल पार्षद, दौलत राम यादव, पार्षद गणेश बावरिया अनिल दुबे, के तार सिंह चौहान, ज्योति डेहरिया, पूर्व पार्षद मुकेश यादव, पंकज गौर, डॉक्टर योगेश वर्मा, श्रीमती अनुपमा सेठा एवं विवेकानंद युवा मंडल के सदस्य गण देवी सिंह राजपूत चमनपुरी गोस्वामी, अजय शर्मा, मिथिलेश यादव, गणेश यादव, धनराज मालवी, नेमीचंद विश्वकर्मा , बंटी यादव, रिजवान हैदर, राजेंद्र सिंह पवार, राधेश्याम यादव , चेतन सोनवने, विक्की सोनवाने, चरण सिंह राठौड़, राधा मोहन वर्मा, कुमेद मालवीय उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 250 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

