
नर्मदापुरम / स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद युवा मंडल के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर आजाद चौक मालाखेड़ी में कल सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। मंडल के अध्यक्ष प्रसन्ना हर्णे ने बताया कि शिविर में मरीजों के उपचार एवं परामर्श के लिए प्रसिध्द चिकित्सक डा. अतुल सेठा और डा. हर्षल काबरे मौजूद रहेंगे। मरीजों की बीपी, शुगर सहित बीमारीयों की जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शिविर में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

