
नर्मदापुरम / लायंस क्लब नर्मदापुरम के द्वारा शनिवार को साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत फूड फॉर हंगर का आयोजन भविष्य निःशक्त विशेष संस्था नर्मदापुरम में किया गया। जिसमें गतिविधि के आयोजक लायन पवन शुक्ला सचिव, समन्वयक एमजेएफ लायन सुभाष बरेले (जेडसी) तथा लायन सदस्यों की उपस्थिति में 60 बालक बालिकाओं को भोजन वितरित किया गया। सभी ने भोजन का आनंद लिया। जिसमें सदस्य एमजेएफ लायन के एस राजपूत (जी एम टी कॉर्डिनेटर), एमजेएफ लायन डी एस डांगी (सीईओ), लायन आर के चौधरी, लायन हरि सिंह चौहान उपाध्यक्ष, लायन योगाचार्य राकेश चौहान, लायन कामेश जायसवाल एवं संस्था की संचालिका अफरोज खान उपस्थित रहे।

