
नर्मदापुरम / राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के संरक्षक दर्शन सिंह चौधरी के मार्दशन में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर द्वारा कुंअर सिंह वाडिवा को नर्मदापुरम जिले के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, प्रदेश सचिव करतार सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर एवं अन्य राज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बनखेड़ी में शिक्षक मिलन समारोह में संसद सदस्य लोकसभा दर्शन सिंह चौधरी के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र श्री वाडिवा को दिया गया।
श्री वाडिया के कार्यकारी जिला ध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव महा सचिव करतार सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, के के पुरोहित, सुनील साहू, संतोष दीवान, बिमल राकेश, योगेंद्र पटेल, दुर्गा कुशवाह, बलराम उईके सोहागपुर, दुर्गेश नंदन व्यास, अपना जोशी, उर्सला बल्लाल, गौरी शंकर राजपूत, राजेश नागवंशी, परमसुख गढ़वाल, राजकुमार बिलारे, अजय बाजपेई एवं राज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

