
सिवनी मालवा / शहर में आईटीआई के पास माँ नर्मदा की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं का श्रद्धा और सेवा भाव के साथ स्वागत किया गया। नर्मदा प्रसाद जी एवं उनकी धर्मपत्नी हेमलता गौर ने अपने निवास पर परिक्रमा वासियों को भोजन प्रसादी करवाई और शाल-श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कहा कि “माँ नर्मदा की परिक्रमा आस्था और सेवा का मार्ग है। परिक्रमा वासियों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। परिक्रमा वासियों की सेवा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रति वर्ष हजारों लाखों श्रद्धालु माँ नर्मदा की परिक्रमा करते हैं और उनका स्वागत कर हमें आत्मिक शांति मिलती है।”
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सहयोग और धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं। नर्मदा परिक्रमा वासी भागीरथ गौर, रामविलास गौर, गोलू केवट, बिहारी लाल गौर, दमयंती बाई, कृष्णा बाई गौर, भूरिया बाई गौर, मीराबाई गौर का स्वागत किया गया। नर्मदा परिक्रमा वासियों के द्वारा सभी को नर्मदा जल, प्रसादी के साथ आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित, नर्मदा गौर, विनोद सोनी, प्रहलाद गुप्ता, प्रवीन रावत और विशाल लोवंशी सहित अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

