
पिपरिया / जनपद पंचायत जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सांगाखेड़ा में विराजमान कतिया समाज के आराध्य देव एवं देवों के देव आदि महादेव के परम भक्त संत भूरा भगत महाराज के पावन धाम सांगाखेड़ा में आज दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक संत भूराभगत आयोजन समिति पिपरिया के द्वारा भंडारा कार्यक्रम एवं नववर्ष मिलन सामारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कतिया समाज के विभिन्न प्रांतों से एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामाजिक जन भंडारा एवं नव वर्ष मिलन सामारोह कार्यक्रम में हिस्सा लेने पधार रहे हैं। समिति सदस्य राकेश पगारे, मनोज नागौत्रा, दिलीप सिंगारे, राजेश कुमार ग्यारसे, कमल नागरे l, अमित जावरे, तेजराम आरसे, विनोद नागौत्रा (गुड्डू भैया), शैलेन्द्र जवारिया, गोपाल कृष्ण सूर्यवंशी , योगेश दत्त (गुन्जन) नाग,राकेश धारसे, रविशंकर आम्रवंशी, योगेश नागवंशी, अंकित जवारिया, शैलेन्द्र जावरिया, दिनेश ढाकरिया, धर्मेन्द्र नागवंशी, पूरन नागवंशी, प्रेमनारायण खुरवंशी, हरि गोपाल बेलवंशी, बबलू आम्रवंशी, सचिन आरसे, देवेन्द्र राज (खन्ना), कौशल गढ़वाल पचमढ़ी समिति सदस्य डोरीलाल बेलवंशी, प्रकाश बान, मुकेश बान, बंन्टी नागवंशी, रमाकांत नागवंशी, सोहागपुर से नारायण लाझेंश सहित अन्य समिति सदस्यों ने समस्त सामाजिक जनों से भंडारा कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करने एवं नव वर्ष मिलन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

