
नर्मदापुरम / कुछ दिनों से सिटी कोतवाली देहात थाना एवं कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर क्रमशः 07574 -252480, 07574 -252380, एवं 07574- 252448 बंद होने की सूचना जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के संज्ञान में आते ही अध्यक्ष ने देर ना करते हुए तुरंत पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उपरोक्त नंबर चालू कराने का आग्रह किया। ताकि आम जनों को विपरीत परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उपरोक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गईl

