
बड़वाह / 13 जनवरी को आयोजित जगदगुरू रामानंदाचार्य नरेंदाचार्य के एक दिवसीय समस्या मार्गदर्शन कार्यक्रम का नियोजन जोर शोर से चल रहा है। समस्या मार्गदर्शन कार्यक्रम के आयोजन के बारे में पीठ के सहप्रमुख नवनाथ बनकर अपने सहयोगियों के माध्यम से रात दिन सेवा कार्य में लगे हुए है। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है। लगभग 5 से 6 हजार भक्त मध्यप्रदेश से विभिन्न जिलों से कार्यक्रम के लिए आने वाले है। सभी लोग प्रभु के आगमन के लिए हर्षित मन से इंतजार कर रहे है। संस्थान के ट्रस्टी एवं उपपीठ (श्रीओंकारेश्वर) के पीठ प्रमुख अर्जुन फूले ने बताया कि प्रभु रामानंदाचार्य ने अपने शिष्यों के माध्यम से मां नर्मदा परिक्रमावासियों की निःशुल्क सेवा के लिए स्थापित पीठ निरंतर परिक्रमावासियों की सेवा के लिए समर्पित है। पीठ पर प्रतिदिन पूजन पाठ, प्रत्येक माह की अमावस्या को पालकी का भी नियोजन किया जाता है। जिसमें सुबह से मां नर्मदाजी में जल साधना, गुरुपूजन, मां नर्मदाजी एवं भगवान ओमकेश्वर का पूजन किया जाता है सायं में सभी भगवान पालकी में विराजित होकर सदगुरु मंदिर का नाचते-गाते प्रदक्षिणा लगाते है और फिर मां नर्मदा तट पर आरती पूजन के पश्चात दीपदान करते है और पुनः सदगुर मंदिर में आकर अपनी अपनी मनोकामना के लिए पालकी के नीचे से निकलकर संकल्प करते है और प्रसाद ग्रहण कर पालकी का समापन करते है। साथ पीठ पर अनेक प्रकार के पूजन कर्मकांड करने करने के लिए संस्थान के पंडित सदैव उपस्थित रहते है। प्रभुजी के अनेक समाजिक उपक्रम निरंतर चालू रहते है। अभी इस माह ले 4 जनवरी से 18 जनवरी के मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तेलगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में रक्तदान जीवनदान के माध्यम से मात्र 5 से 6 दिन में 57,000 यूनिट से ऊपर रक्तदान हो चुका है और अभी लगभग 1.5 लाख यूनिट के ऊपर रक्तदान होगा। ऐसे अनेकों प्रकल्प प्रभु के मार्गदर्शन में निरंतर चल रहे है। इस समाचार के माध्यम से रामानंद संप्रदाय के भक्तगण अपील करते है कि आप सहपरिवार 13 जनवरी को पीठ पर उपस्थित रहकर प्रभु के चरण दर्शन एवं अपनी दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं पर मार्गदर्शन प्राप्त कर उनकी अमृतमयी वाणी को आत्मसात कर अपने जीवन को सुखमयी बनाए।

