
नर्मदापुरम / लायंस क्लब नर्मदापुरम के द्वारा को साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत फूड फॉर हंगर का आयोजन विवेकानंद घाट, पोस्ट आफिस घाट पर किया गया। जिसमें गतिविधि के आयोजक लायन आर के चौधरी, समन्वयक एमजेएफ लायन सुभाष बरेले (जेडसी) तथा लायन सदस्यों की उपस्थिति में 150 परिक्रमा वासी /दरिद्र नारायणों को भोजन वितरित किया गया। जिसमें सदस्य एमजेएफ लायन के.एस राजपूत (जी एम टी कॉर्डिनेटर), एमजेएफ लायन डी.एस. डांगी (सीईओ), लायन पवन शुक्ला सचिव, लायन हरि सिंह चौहान उपाध्यक्ष, लायन योगाचार्य राकेश चौहान, लायन कामेश जायसवाल की उपस्थित में एमजेएफ लायन सुभाष बरेले जोन चेयरपर्सन द्वारा क्लब की ओर से लायन आर के चौधरी को सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया । सेवा ही परम धर्म है लायंस की यह परंपरा है।

