

इटारसी / विगत दिवस हजरत मौला अली के जन्म उत्सव के अवसर पर स्थानीय अंजुमन स्कूल में लंगर एवं कव्वाली का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजक समाजसेवी आरिफ खान चिश्ती ने बताया“ हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया क़व्वाली कार्यक्रम, जिसमें दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कव्वाल ने भी देश प्रेम कौमी एकता की कव्वालियों से शमा बांध दिया। इस आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में सर्व धर्म सद्भावना समिति के संरक्षक बशारत खान, अयूब खान सदर अंजुमन कमेटी इटारसी, फ़िरोज़ खान चिश्ती, गजानंद तिवारी गज्जू, नज़फ अली, गुलाम अली, आरिफ खान शामिल हुए एवं मददगार आर्मी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम से एकता का संदेश पूरे समाज में फैलाया गया। यह कार्यक्रम एक मिसाल बनकर सामने आया, जिसमें भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना झलकती है।

