नर्मदापुरम / पंचकुंडात्मक श्री रूद्र यज्ञ एवं स्कंद महापुराण का दिव्य आयोजन 11 जनवरी 2026, रविवार से प्रारंभ हो रहा यह भव्य आयोजन 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। पंचकुंडात्मक यज्ञ में प्रतिदिन 25 जोड़े हवन के लिए आहुतियाँ देंगे। विश्व कल्याण हेतु ग्राम नारकोला खुर्द के समस्त ग्रामीण सेवा में लगे हैं। भक्तिपथ आश्रम, अर्चना गांव के पंडित निलेश उपाध्याय के मुखारविंद से क्षेत्र में प्रथम बार स्कंद महापुराण का दिव्य पाठ हो रहा है। जोर-शोर से प्रचार-प्रसार चल रहा है, जिसमें आसपास के क्षेत्रवासी बड़े उत्साह से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन से जुड़े लोगों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस अद्भुत दिव्य आयोजन में सम्मिलित होने आग्रह किया है। 18 जनवरी को विशाल भंडारे में उपस्थित होकर यज्ञ नारायण भगवान की परिक्रमा करें, कथा श्रवण कर जीवन को आनंदमय बनाएँ। पंडित निलेश उपाध्याय ने बताया कि स्कंद महापुराण की कथा जिले में प्रथम बार श्रवणीय होगी। भगवान की कृपा से सभी श्रद्धालु अवश्य लाभान्वित हों।

