
नर्मदापुरम / शहर की मंगलमय कॉलोनी में एक रेत कंपनी के कर्मचारी के घर शुक्रवार को ईडी की टीम पहुंची। टीम रात तक रुकी और कई घंटे तक पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार रेत कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अजय अग्रवाल के घर टीम पहुंची थी। कई घंटे पूछताछ की गई और फिर टीम के सदस्य रवाना हुए। इस दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। बताया जाता है की रेत कंपनी के कर्मचारियों के घर पहुंच कर ईडी की टीम ने पूछताछ की और अनेक जानकारी इकट्ठा की। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने रेत कारोबार से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर अहम जानकारी ली। कई घंटे तक हुई इस कार्रवाई में कई सवाल कर्मचारी से किए गए और बारीकी से जांच की गई। बताया जाता है कि कुछ कागजात पर कर्मचारी से हस्ताक्षर भी कराए गए । अजय अग्रवाल के मोबाइल को टीम ने अपनी कस्टडी में ले लिया था। घर के बाहर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। इस बीच किसी को भी घर के पास आने की अनुमति नहीं थी। मिली जानकारी के अनुसार जिस मकान में ईडी का छापा पड़ा है वह जनप्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष के पति महेंद्र यादव का मकान है, उन्होंने उसे किराए से दिया है।

