

नर्मदापुरम / नर्मदापुरम अमृत भारत रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया था जिसे देखकर शहर के हर नागरिक को गर्व होता था लेकिन पिछले पांच माह पूर्व स्थानीय रेलवे प्रबंधन ने टेक्निकल ईशु बताकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उतार लिया था और तभी से रेलवे स्टेशन के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं लहर पाया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्त्ता मनीष परदेशी ने रेल मंत्री को एक्स एवं स्टेशन मास्टर को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। भाजपा कार्यकर्त्ता श्री परदेशी ने बताया कि नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थानीय रेलवे प्रबंधन की लापरवाही से नहीं लग पा रहा है, इसी बात से नाराज होकर मैंने आज स्टेशन मास्टर को जल्द तिरंगा लगवाने के लिए पत्र दिया है। पत्र में लिखा है कि 100 फीट ऊंचा पोल शोपीस बना हुआ खड़ा है जोकि रेलवे स्टेशन की खूबसूरती ख़राब कर रहा है। पत्र में यह भी लिखा है कि आपके जो भी टेक्निकल इशू है उसे जल्द पूरा करके राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस के पूर्व शान से राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया जाए नहीं तो मेरे द्वारा गणतंत्र दिवस स्थानीय नागरिकों के साथ उसी स्थान पर वैकल्पिक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस पत्र की एक प्रति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और डीआरएम भोपाल को भेजी गई है।

