
नर्मदापुरम / श्रीविद्या साधनापीठ शिवपुर (पगढाल रोड) के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक महोत्सव चतुर्थ वर्ष में संगीतमय श्री नर्मदा पुराण कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2026 से 18 जनवरी मौनी अमावस्या तक ग्राम शिवपुर में किया जा रहा है। जिसमें अपनी अमृतमय वाणी से कथा वाचन करेंगे श्रीविद्या साधना पीठाधीश्वर चन्द्रशेखरानन्द महाराज (वेदान्ताचार्य काशी) श्रीविद्या साधनापीठ शिवपुर। कथा स्थल श्री सांवरिया मैरिज गार्डन पगढाल रोड शिवपुर। दिनांक 12 जनवरी को सुबह 9 बजे से कलश यात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर शिवपुर से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी। तत्पश्चात कथा शुभारंभ होगा। यह आयोजन समस्त नगरवासी शिवपुर एवं समस्त धर्मप्रेमी भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करें एवं अपने तन मन धन से सहयोग प्रदान करे। दिनांक 18 जनवरी रविवार मौनी अमावस्या को कथा विश्राम पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा।

