
नर्मदापुरम / मेहर गढ़वाल समाज द्वारा पुण्य सलिला मां नर्मदा जी की चुनरी यात्रा का आयोजन 11 जनवरी दिन रविवार को किया जा रहा है। नवल किशोर गाडरिया ने बताया कि रविवार को रामजीबाबा समाधि स्थल से सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर सेठानीघाट पर नर्मदा मैया को चुनरी अर्पण की जाएगी। इसके बाद चौरिया कुर्मी धर्मशाला मंगलवारा घाट पर भंडारे का आयोजन होगा। डीएस मसानिया ने इस चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने का अनुरोध किया है।

