
इटारसी / शहर के लिए गर्व और संवेदना से भरा क्षण आने वाला है। 13 एवं 14 जनवरी को गांधी स्टेडियम, इटारसी में पहली बार दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और उम्मीदों की कहानी है। दिव्यांग दुनिया के सभी सदस्य, अपनी सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए, कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के साथ इस आयोजन को साकार कर रहे हैं। शहरवासियों का स्नेह और सहयोग इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है। इस प्रतियोगिता के संपूर्ण पुरस्कार अनिल मिहानी द्वारा अपने पूज्य पिता स्व. श्री किशनचंद मिहानी की स्मृति में प्रदान किए जा रहे हैं, यह श्रद्धांजलि दिल से निकली हुई है। करीब 85 खिलाड़ियों को शर्ट निपुण कोठी जी की ओर से भेंट की जा रही है। अग्रवाल भवन में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था जितेंद्र ओझा ने की है। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी गोपाल सिद्धवानी ने संभाली है।
साउंड एवं ग्राउंड की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा की जा रही है। भोजन व्यवस्था मनीष ठाकुर के सहयोग से सुनिश्चित है।
और सम्मान पत्र की व्यवस्था जफर सिद्दीकी द्वारा की जा रही है। ये दिव्यांग खिलाड़ी जब आपके द्वार पर आमंत्रण देने आते हैं, तो वह सिर्फ सहयोग नहीं सम्मान और अपनापन मांगने आते हैं। आइए, हम सब मिलकर उनका मनोबल बढ़ाएँ, उनकी मेहनत को सलाम करें और इस आयोजन में अपनी सार्थक भूमिका निभाएँ एवं स्टेडियम आइए हौसलों की इस जीत के साक्षी बनिए।

