
सोहागपुर / यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता विशेषकर स्कूली बसों एवं ट्रैक्टरों को विशेष रूप से चैक किया गया। स्कूली बसों में सुरक्षा के सभी उपकरण, ट्रैक्टरों में विशेष रूप से रेडियम आदि के उपयोग के लिए जागरूक किया गया। शुक्रवार को विशेष चेकिंग में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ स्कूल बस, ट्रैक्टर, चार पहिया, दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई है। 23 प्रकरणों में 9,700 का समन शुल्क वसूल किया गया है। पुलिस ने सभी लोगों से आग्रह किया कि सभी यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

