

नर्मदापुरम / सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने शुक्रवार को ग्राम बिछुआ में 38 लाख रुपए की लागत से बन रहे नवनिर्मित पंचायत भवन का विधिवत भूमि पूजन किया। इसके पश्चात वे पंचायत नयागांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम छेड़का, कुकरा एवं सियारखेड़ा में जनसंपर्क कर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कार्यक्रम में समस्याओं को सुना। जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान सरपंच दीपक रघुवंशी ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की गंभीर पेयजल समस्या को विधायक के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने नल-जल योजना के तहत पर्याप्त पानी नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया। विधायक विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। विधायक विजयपाल सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नल-जल योजना से जुड़ी पानी की समस्या का 15 दिवस के भीतर निराकरण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। विधायक विजयपाल सिंह ने अपने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपको 60 साल तक कुछ नहीं दिया सिर्फ आपके वोट लिये और हमेशा आपको हाथियार की तरह इस्तेमाल किया। विधायक ने कहा युवा पिढ़ी पढ़ाई लिखाई करें सरकार हर तरह से मदद करेगी। विधायक विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों से नशा ना करने की अपील की विधायक ने कहा की नशा जीवन को, परिवारों को, बच्चों के भविष्य को सपनों को खत्म करता है। विधायक के त्वरित हस्तक्षेप और सकारात्मक आश्वासन से ग्रामीणों में संतोष का माहौल रहा। सभी ग्रामों के ग्रामीणों ने विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक साविता दीवान शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल, नयागांव सरपंच दीपक रघुवंशी, बिछुआ सरपंच कलाबाई राय, सियारखेड़ा सरपंच तुलसीराम भलावी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

