
नर्मदापुरम / एमपीसीए द्वारा आयोजित अंतर संभागीय हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर 18 बालक वर्ग प्रतियोगिता के पहले मैच में इंदौर ने नर्मदापुरम संभाग को करारी शिकस्त दी है । पहले चार दिवसीय मुकाबले में इंदौर ने नर्मदापुरम पर एक पारी और 101 रन से शानदार जीत दर्ज कर 7 अंक अर्जित किए हैं यह मैच नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के मध्य एमपीसीए मैदान पर गया। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 455 रन बनाकर ऑल आउट हुई थी जवाब में नर्मदापुरम की पहली पारी 132 रन पर सिमट गई। इंदौर टीम ने नर्मदापुरम टीम को फॉलोऑन खेलने का न्योता दिया फॉलोऑन खेलते हुए नर्मदापुरम की दूसरी पारी भी कुछ खास न करते हुए 222 रनों पर ऑल आउट हो गई और मैच इंदौर ने एक पारी और 101 रनों से अपने नाम किया। दूसरी पारी में 323 रनों की बढ़त को कम करने उतरी नर्मदापुरम की टीम की ओर से सिद्धार्थ सिंमैया ने 66 रन, हिमांशु चंडोकर 61 रन , शिखर देशमुख 37 रन और प्रियव्रत पटेल 29 रनों की पारी खेली। इंदौर की ओर से गेंदबाज सक्षम सोलंकी ने 5 विकेट,सौम्य पाटीदार 4 विकेट और गोरेश कुमावत ने 1 विकेट हासिल किया है। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इंदौर के भव्य चोयल को शानदार दोहरे शतक लगाने पर मेन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्हें अंपायर द्वारा पांच हजार रुपए के सम्मान से पुरस्कृत किया गया। मैच में अंपायर शांतनु पित्रे एवं वैभव अभयंकर एवं स्कोरर गजेंद्र विश्वकर्मा रहे। प्रतियोगिता में एमपीसीए मैच आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, चेयरमैन रवि कोहली, कॉर्डिनेटर मनोहर बिल्थरिया, संजय नाफडे, निर्वेश फौजदार सहित इंदौर टीम के कोच एवं नर्मदापुरम के कोच नितेश राजपूत, मैनेजर शफीक खान, ट्रेनर नीरज गौर सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

