
नर्मदापुरम / शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने सेमरी हरचंद में डीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल के सौजन्य से। स्वर्गीय श्री हरि सिंह पटेल एवं स्वर्गीय श्री राज किशोर पटेल की पुण्य स्मृति में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में शामिल हुए। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकान्त गुड्डन पांडेय ने माखन नगर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप मिश्रा के निवास स्थान पर सुबोध दुबे, लीलाधर यादव आदि कांग्रेस जन से मुलाकात की। इसी क्रम में राजू खंडेलवाल के प्रतिष्ठान पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृत बिंदु डेरिया, अरुण तिवारी, रमेश तिवारी, सुशील मोदी, वीरेंद्र अग्रवाल, माखन नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत यादव, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार आदि वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस जनों के बीच बुथ कमेटी, पंचायत कमेटी का गठन एवं संगठन कि मजबूती को लेकर चर्चा हुई।

