
नर्मदापुरम / शुक्रवार को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन ने एक पत्र लिख मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। जारी पत्र में कलेक्टर के माध्यम से नर्मदा जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री के अतिथि के रूप में शामिल होने के अवसर पर युवक कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र के विकास एवं गंभीर मुद्दों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपना चाहता हैं। चर्चा में प्रवक्ता रोहन जैन ने बताया कि हमारे द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है। समय मिलने की दशा में प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर क्षेत्र के विकास संबंधी विषय पर अपनी बात रखेगा व क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था की लचरता के कारण आम जनता को आ रही समस्या से भी अवगत कराएगा ।

