
इटारसी / शहर के मालवीयगंज में आजाद पंजा चौराहा का 46 वाँ स्थापना दिवस आजाद पंजा चौराहा जीणौद्रार समिति और मोहल्ले के निवासियों, गणमान्यजनो, युवाओं ने मिलकर मनाया। 46 वर्ष पूर्व 9 जनवरी 1980 में आजाद पंजा चौराहा की स्थापना स्व. श्री रमेश सोनकर द्वारा की गई थी । कार्यक्रम के दौरान आजाद पंजा चौराहे के स्थापक वरिष्ठ कांग्रेसी रहे एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री रमेश सोनकर को याद किया गया एवं उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चौराहे की साजसज्जा की, मिष्ठान वितरण आतिशबाजी भी की गई।
