
नर्मदापुरम / इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि बढ़ती हुई ठंड के चलते सेठानी घाट पर जरूरतमंद बुजुर्गों को गरम शॉल प्रदान की गई। 10 जनवरी को इनरब्हील डे मनाया जाता है और प्रतिवर्ष इनर व्हील संस्था द्वारा सेवा कार्य किए जाते हैं। इनर व्हील क्लब की सभी सदस्याओं ने शपथ ली कि हम सभी सेवा कार्यों के प्रति हमेशा कर्मठ रहेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, वंदना समैया, अंजू गुप्ता, ऋतु जैन, अंशु अग्रवाल, मऊ चौधरी, निधि जैन, किरण विश्वकर्मा और विजेता दुबे की सहभागिता रही।

