
नर्मदापुरम / इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित “न्याय यात्रा” 11 जनवरी रविवार को इंदौर में निकाली जाएगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा 11 जनवरी को प्रातः 11 बजे इंदौर के बड़ा गणपति से एकत्रित होकर “न्याय यात्रा” निकाली जा रही है। जिसमें नर्मदापुरम जिले सहित प्रदेश भर से कांग्रेसकार्यकर्ता इस भीषण त्रासदी में असमय काल कवलित हुए लोगों तथा वर्तमान में त्रासदी से जूझ रहें पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मुहिम में शामिल होंगे। इस न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेतागण भी सम्मिलित होंगे।

