
नर्मदापुरम / कहते हैं कि संकट के समय जो साथ खड़ा हो, वही ईश्वर का रूप होता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कल्चर फाउंडेशन सोसाइटी के जागरूक रहवासियों ने। यहाँ तैनात एक बुजुर्ग सुरक्षाकर्मी की जान पर जब बन आई, तो पूरी कॉलोनी ने न केवल आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया, बल्कि वर्षों से हो रहे उनके शोषण के खिलाफ आवाज भी बुलंद की। सड़क पर गिरे बुजुर्ग को योगेश पवार जो सामाजिक कार्यकर्ता है और कॉलोनी में ही रहते हैं। वहीं समिति के वरिष्ठ सदस्य भी हैं सहारा बने। माखन नगर रोड के निवासी, 62 वर्षीय सुरक्षाकर्मी बाबूलाल बोरासी कड़ाके की ठंड और अत्यधिक काम के बोझ के कारण अचानक गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए। उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया और शुगर बढ़ने से वे सड़क पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। इस आपात स्थिति में स्थानीय रहवासी और समाजसेवी योगेश पवार फरिश्ता बनकर पहुँचे। उन्होंने बिना देर किए बाबूलाल को संभाला और तत्काल एक ऑटो की मदद से उन्हें मालाखेड़ी रोड स्थित जयश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वर्तमान में वे आईसीयू में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
*एक संदेश और उमड़ पड़ा जन-सहयोग*
जैसे ही इस दुखद घटना की जानकारी नवनिर्मित ‘रिवर व्यू वेलफेयर सोसाइटी’ के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की गई, पूरी कॉलोनी एकजुट हो गई। मानवता को सर्वोपरि रखते हुए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राजनीति और आपसी मतभेदों को किनारे कर चंदा जुटाना शुरू किया। कुछ ही समय में उपचार के लिए एक बड़ी सहायता राशि एकत्रित कर ली गई, जिससे जयश्री हॉस्पिटल में उनका इलाज सुचारू रूप से शुरू हो सका।
*समिति अध्यक्ष पहुंची अस्पताल जाना हाल*
रिवर व्यू कल्चर फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष प्रीती खरे अस्पताल पहुंची। इस मौके पर पूर्णिमा त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य कॉलोनी के निवासी ने सहयोग किया । अध्यक्ष प्रीती खरे ने हाल-चाल जाना और सहयोग भी किया ।

