
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सांसद कप का शुभारंभ गुप्ता ग्रांउड स्टेडियम पर ज्वाइन डायरेक्टर एजुकेशन मनीष वर्मा द्वारा किया गया। प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीम हिस्सा लें रही है।जिसमें पहला मुकाबला आज जीनियस प्लानेट स्कूल इटारसी और सोना मेमोरियल स्कूल नर्मदापुरम के बीच 25 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें जीनियस प्लानेट स्कूल इटारसी ने टॉस जीतकर पहले सोना मेमोरियल स्कूल नर्मदापुरम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करते हुए पीयूष कुशवाहा के 34 रनों की पारी की बदौलत सोना मेमोरियल 24 वे ओवर में महज 88 रनों पर ऑल आउट हो गई । जीनियस प्लानेट गेंदबाज वंश ने दो विकेट एवं स्वास्तिक और कार्तिक को एक एक विकेट मिला। 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीनियस प्लानेट बल्लेबाज आर्य और प्रणय के क्रमशः 38 और 21 रनों की मदद से मुकाबला एक तरफा जीत लिया। इस अवसर पर ज्वाइन डायरेक्टर एजुकेशन मनीष वर्मा, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन प्रबंधक कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, सचिव मनोहर बिल्थरिया, योगेश परसाई, संजय नाफ़डे , दिलीप नामदेव, अनंत तिवारी, भूपेंद्र वर्मा, सुनील कलोसिया, शैलेंद्र पवार, आकाश चौरे, करण वर्मा उपस्थित रहे। मैच के अंपायर उत्तम रघुवंशी एवं हरीश हनोतिया रहे, स्कोरर की भूमिका दिनेश वर्मा ने निभाई।

