नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम डोंगरवाड़ा में दिनांक 5 जनवरी से 11 जनवरी तक सात दिवसीय विशेष शिविर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने और पूजा गोस्वामी के सहयोग एवं शिविर नायक दुर्गा सूर्यवंशी और सहनायक सलोनी चोरे के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में चतुर्थ दिवस राम धुन एवं विभिन्न भजन गाते हुए ग्राम में प्रभात फेरी के साथ की गई साथ ही मेडिटेशन और परेड किए गए। परियोजना कार्य के अंतर्गत बालक माध्यमिक शाला के परिसर की साफ सफाई की गई एवं नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नाटक प्रस्तुत किया गया और जन सामान्य को नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई गई। चतुर्थ दिवस के बौद्धिक सत्र की शुरुआत मां सरस्वती जी एवं युवाओं के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए पौधे भेंट कर किया गया एवं सामूहिक रूप से लक्ष्य गीत गया। कार्यक्रम में नर्मदा अस्पताल द्वारा डॉ. अनन्या रघुवंशी और डॉ. प्रखर साहू के सहयोग से स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों, आश्रम के सभी लोग एवं ग्रामीण जन लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया तथा चिकित्सकों ने ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं आवश्यक परामर्श व सुझाव प्रदान किया।
स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ बौद्धिक सत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर सुपरवाइजर आस्था शिवहरे आशा एवं माया एवं कार्यकर्ता अलका राजपूत और रिचा कीर उपस्थिति रही। श्री गौर द्वारा छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम महिला सशक्तिकरण लिंग भेदभाव बाल स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक एवं गंभीर विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया उन्होंने ग्राम वासियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करने एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया। आस्था शिवहरे द्वारा बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता हेतु ग्रामीण जान एवं स्वयं सेविकाओं को शपथ दिलाई गई। पूर्व जिला संगठक डॉ. पी आर मानकर द्वारा स्वयंसेवकों को सेवा अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। डॉ. रामबाबू मेहर द्वारा बताया गया कि वह पिछले 5 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में आते रहे हैं। शिविर का अनुशासन सेवा भाव से परिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण उन्हें अत्यंत प्रिय लगता है। डॉ. चंद्रशेखर राज ने अपने उद्बोधन में शिविर की गतिविधियों का उदाहरण देते हुए कहा कि यह शिविर अनुशासन सेवा भाव और सामूहिक नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है जो स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में नर्मदा आश्रम के संरक्षक बाबा प्रसाद दास गांव के सरपंच माखन कीर महाविद्यालय से डॉ. घनश्याम डहेरिया, डॉ. रफीक अली उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंच संचालन चंचल मेहरा एवं आभार वर्षा यादव द्वारा किया गया। शाम के समय ग्राम ग्राम के बच्चे एवं स्वयंसेवकों के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ग्राम के सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा उसके पश्चात सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के राम रावण युद्ध, रूमाल झपट्टा, कितने भाई कितने खेल खिलाए गए तथा उसके पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने रैली पोस्ट पर एकत्रित होकर आवाहन गीत का गायन किया। रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं द्वारा गीत कविता एवं नर्मदाअष्टक, विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गए।

