
नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसाइटी ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया कि जिला चिकित्सालय में जिले भर से मरीज आते हैं। वर्तमान में अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है एवं सोनोग्राफी भी बंद है। सोनोग्राफी शुरू करने की भी मांग की है। सीएमएचओ से मांग की है कि जिला चिकित्सालय के समस्त वार्डों में शौचालयों एवं परिसर को साफ- सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए। जिससे परिसर साफ सुंदर हो सके यह मांग की है। इस दौरान जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव डॉ. मयंक तोमर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू, जिला उपाध्यक्ष रजत यादव, जिला संयोजक छत्रपाल ठाकुर, जिला सह संयोजक अनिल कीर, जिला मंत्री पीयूष स्वामी, जिला सह मंत्री मुकेश सरयाम, जिला कोषाध्यक्ष अनुराग गौर, जितेंद्र मौर्य, संदीप कहार, हिमांशु राय आदि मौजूद रहें।

