
इटारसी / मध्य प्रदेश कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ में सफल कार्यकाल को देखते हुए रामशंकर सोनकर को पुनः जिलाध्यक्ष नर्मदापुरम कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ बनाया गया है । श्री सोनकर ने अपनी नियुक्त होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया, संगठन प्रभारी संजय कामले, प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, खेलखिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मतीन खान, खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा का आभार माना एवं सोनकर के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेसजनों, ईस्ट मित्रों एवं सामाजिक बंधुओ ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

