

सिवनी मालवा / भाटी परिवार के काकोसा होकम ठाकुर साहब मोतीसिंह भाटी (बसानियाँ) हुकुम ने राजपूत समाज को निस्वार्थ भाव से समाज के कल्याण के लिए अपना योगदान दिया। उन्होंने बाबरी घांट मे मां नर्मदातट पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख आर्थिक सहयोग कर भवन में लगने वाली भूमि प्रदान कर समाज की एक दीर्घकालीन आवश्यकता को पूर्ण करने का कार्य किया है। इस अवसर पर राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि आपका यह योगदान केवल ईंट–पत्थर का निर्माण नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त सामाजिक आधार, एकता का केंद्र और संस्कारों का स्थल बनेगा। आपके इस पुनीत कार्य से समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना और अधिक प्रबल हुई है। श्री भाटी के इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए पूरी राजपूत समाज आपकी उदारता, दूरदर्शिता एवं सेवाभाव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है और ईश्वर से आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता है और आने वाली पीढ़ी आपके इस सहयोग के लिए हमेशा याद रखेगी।

