

नर्मदापुरम / श्री विश्वकर्मा परिवार ग्राम कहारिया में आयोजित श्री मद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में पंडित राकेश दीक्षित महाराज ने भगवान श्री मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के जन्म की कथा भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हित कारी…. राम चरित्र श्रवण कराते श्री यदुकुल नंदन श्री कृष्ण जी के जन्म महा महोत्सव की कथा में बडे धूमधाम से भगवान अखिल बृहम्माड नायक योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म महोत्सव मनाया। जिसमें यजमान लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा एवं पूरा परिवार और दूर दराज से आये सभी भक्तों ने झूमते नाचते गाते हुए नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की जय जय कार करते परमानन्द प्राप्त किया। पंडित राकेश दीक्षित महाराज ने । बताया कि हमें सदैव धर्म कार्य मे उपस्थित होकर अच्छे उत्सव मनाया चाहिए और हमारे सनातन धर्म की गूँज हर घर घर जाना चाहिए, जिससे हर घर मे बच्चों के हेप्पी बर्थडे नहीं जन्म महोत्सव मनाया जाए। पंडित दीक्षित ने कहा कि हम सनातनी भारत वासी हैं, हम बर्थडे नहीं जन्म महोत्सव मनाये।

