
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर संभागीय हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर 18 बालक वर्ग प्रतियोगिता के पहले दो मैच की मेजबानी नर्मदापुरम संभाग को मिली है। जिसमें पहला चार दिवसीय मुकाबला नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के मध्य एमपीसीए मैदान में प्रारंभ हुआ। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भव्य गोयल 186 रन नाबाद, नन्द 78 रन और सार्थक वर्मा के 59 रनों की मदद से पहले दिन का खेल खत्म होने तक 94 ओवर में 369 रन 4 विकेट पर बना लिए है। नर्मदापुरम टीम के तनिष्क सोलंकी को 3 विकेट और अथर्व चौहान ने 1 विकेट हासिल किया है। आज के मैच में अंपायर शांतनु पित्रे एवं वैभव अभयंकर एवं स्कोरर गजेंद्र विश्वकर्मा रहे। प्रतियोगिता के शुभारभ अवसर पर एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा, मैच आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, चेयरमैन रवि कोहली, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश चौरे, मनोहर बिल्थरिया, योगेश परसाई, संजय नाफडे, अनंत तिवारी, दिलीप नामदेव, चेतन राजपूत, सुनील कालोसिया सहित इंदौर टीम के कोच एवं नर्मदापुरम के कोच नितेश राजपूत, मैनेजर शफीक खान , ट्रेनर नीरज गौर सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

