

नर्मदापुरम / 13 मध्यप्रदेश बटालियन नर्मदापुरम में कैंप कमांडेंट कर्नल एस पी सिंह के दिशा निर्देश में वुधवार को कैंप के तृतीय दिवस की शुरुआत कर्नल के द्वारा ओपनिंग एड्रेस से की गई। कर्नल एस पी सिंह ने बताया कैंप का उद्देश्य कैडेट्स के एकता और अनुशासन में रहना अपने आस पास के वातावरण में लोगों को देश सेवा के प्रति जागरूक करना है। आप देश की नींव हो । इसके बाद सभी अधिकारी द्वारा केडिट्स को एनसीसी गतिविधियों से अवगत कराया। कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेप्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह, सूबेदार मेजर वी सी तिलक, कैप्टन एल एन मालवीय सेकेंड आफिसर, जी आर कापसे, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, एनसीसी ऑफिसर यास्मीन खान, सूबेदार राजवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, महावीर सिंह,रामावतार भांबु, वी एच एम पुरन मिश्रा, हवलदार सत्यदेव सिंह, लोकेश कुमार, घमंडा राम, अजीत सिंह, सचिन कुमार, नीमा राम, विजय कुमार, भंवर लाल, महावीर सिंह, नायक सुशील कुमार ने केडिट्स को जानकारी दी ।

