
नर्मदापुरम / नर्मदांचल में ठंड का प्रकोप जारी है लोग ठंड से बचने अलाव और कंबल का सहारा के रहे है। दीनहीन दरिद्रनारायण के सेवार्थ श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा सेठानी घाट के रैन बसेरा में कंबल वितरण किया गया। मंडल की सभी सदस्यों ने बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए ये पहल की और इसके लिए महिला मंडल की सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। इस दौरान रेखा मिश्रा, बानी मिश्रा, अपूर्वा दुबे, मोना प्रीति पांडे, अनुजा मिश्रा, माला पांडे, ज्योति दीक्षित, संगीता त्रिपाठी, निवेदिता दीक्षित, रश्मि दीक्षित, नीतू पाठक, रश्मि दुबे, कीर्ति शुक्ला, रेखा शुक्ला, अंजू शुक्ला, नमिता शुक्ला , प्राची शुक्ला, माही मिश्रा, साधना मिश्रा, स्वाति शुक्ला, रीना तिवारी, कल्पना तिवारी, उमा तिवारी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

