

नर्मदापुरम / वुधवार को पुलिस लाईन नर्मदापुरम में स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम में समाज के कमजोर वर्गों के प्रति “संवेदनशीलता” विषय पर दो दिवसीय सेमीनार का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा के मुख्य आतिथ्य में एवं पुलिस अधीक्षक अजाक नर्मदापुरम ए. व्ही. सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। इस दो दिवसीय सेमीनार में जिला नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल एवं रायसेन जिले के पुलिस अधिकारी / कर्मचारी शामिल हुए। जिन्हें पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस. थोटा एवं पुलिस अधीक्षक अजाक नर्मदापुरम ए व्ही सिंह द्वारा संबोधित किया गया एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के प्रति पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को किस तरह संवेदनशीलता बरतते हुए कार्य करना है, उसके संबंध में विस्तृत से बताया गया ।

