
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के आवाहन पर इंदौर में दूषित जल पीने से हुई 17 मोंतो को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेश स्तरीय बड़ा प्रदर्शन 11 जनवरी दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे बड़े गणपति के पास इंदौर में आयोजित होगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिले के समस्त कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में 11 जनवरी को इंदौर पहुंचने की अपील की है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई ।

