
नर्मदापुरम / बंगाली कालोनी गेट से लगे अवैध जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदार द्वारा अवैध अतिक्रमण कर दुकान, रेस्टोरेंट खोल अवैध कब्जा कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया हे। अतिक्रमण निरंतर जारी है, जहां देर रात तक शराबखोरी चलती रहती हे तथा 2 दिन पूर्व ही इनकी दुकान से जानलेवा चाइनीज मांझा पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। इसकी दुकान पर शराबखोरी करने वाले अपने वाहन सड़क पर खड़ा करके गाली गलौज, हो हल्ला करते हैं। जिससे आने जाने वाले वाहन चालकों, राहगीरों व बच्चों, युवती, महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मकान मालिक ने एक अन्य बंगाली के मकान की अवैध लिखा पढ़ी कर सैकड़ों वर्ष पुराने लगभग सौ साल पुराने अनेक पेड़ो को गैरकानूनी तरीके से काट कर उक्त भूमि पर अतिक्रमण किया है जो निरंतर सरकारी सड़क तक बढ़ते आ रहा हे। हिंदू महाशक्ति संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री (अतिरिक्त प्रभार) जीतेंद्र राजवंशी ने बताया कि आज प्रशासन को आवेदन देकर शीघ्र कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है तथा शीघ्र करवाही न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, जिसकी समस्त जवाबदारी नगर प्रशासन की ही रहेगी। आवेदन हिंदू महाशक्ति संघ के जिला अध्यक्ष कालीचरण बामने जिला उपाध्यक्ष वीर मालवीय, वार्ड अध्यक्ष चेनसिंह, आर्यन मालवीय, प्रदीप वंशकार, राजकुमार कहार, कान्हा कुशवाह, निकलेश प्रजापति, दीपक नामदेव, कीर्ति रायकवार, सेठी रायकवार, योगेश केवट व सचिन परदेशी द्वारा दिया गया।

