
नर्मदापुरम / वुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, सर्वप्रथम ग्राम बांदरी पहुंचे। उन्होंने रामानंद यादव के निवास स्थान पर कांग्रेस जनों से भेंट की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, पूर्व पार्षद लखन राठौर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार सहित अजय पटेल, गुड्डू पटेल ने भी ग्राम बांदरी के कांग्रेस जनों से भेंट की। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे अपने साथियों सहित ग्राम माला पाठ पहुंच कर किसान जन आंदोलन यात्रा में शामिल हुए यह यात्रा मालापाठ , ग्राम नन्दरवाडा, ग्राम खल, ग्राम खारदा ग्राम होते हुए नाहरकोला पहुंचे इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष ग्राम खारडा में कुछ युवाओं द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की गई । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए किसान एवं ग्राम वासियों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किया एवं जिले में किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए उनके साथ खड़े रहने का वादा किया। साथ ही किसानों की खाद, बीज, पानी एवं बिजली की समस्याओं को लेकर चिंता जाहिर की । इस अवसर पर यात्रा के प्रमुख किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय, केसला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेमू कश्यप, कांग्रेस नेता मुकेश रघुवंशी, विजय कावरे, प्रकाश यादव, रुपेश यादव, सतीश चौधरी, ईश्वर दास, प्रेमदास, सरपंच महिपाल सिंह रघुवंशी, डॉ. रामानंद शर्मा, शेख गफ्फार, चंद्रशेखर व्यास सरपंच , अखिलेश व्यास, विनोद व्यास, गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, विष्णु प्रसाद मालवीय, महेश कुमार पवार, राम प्रकाश शर्मा, हेमंत कुमार यादव, हेमंत पटेल, विक्रम यादव, प्रशांत यादव, राजेंद्र यादव, राहुल रघुवंशी, मनोज रघुवंशी, योगेश मिश्रा, राजकुमार सोनी आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

