
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-18 हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी आज से प्रारंभ होगी जिसमें पहले दो मैच की मेजबानी नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन को दी गई है। नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर आज नर्मदापुरम संभाग की टीम का मुकाबला इंदौर संभाग की टीम से होगा। प्रत्येक मैच चार दिवसीय होंगे।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए नर्मदापुरम संभाग की टीम की घोषणा कर दी गई है । जो निम्नलिखित है टीम के कोच नितेश राजपूत और मैनेजर शफीक खान एवं ट्रेनर नीरज गौर होंगे। नर्मदापुरम टीम को प्रतियोगिता हेतु एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा द्वारा खिलाड़ियों को किट वितरित कर शुभकामनाएं दी है। नर्मदापुरम टीम के खिलाड़ी हैं आरव कुरैशी, हिमांशु चंडोकर, सिद्धार्थ सिंमैया, शिखर देशमुख (कप्तान), प्रियव्रत पटेल (उपकप्तान), देव तोमर, तनिष्क सोलंकी, अथर्व चौहान, समर्थ चौहान, युवराज मेहर, कृष्णा पटवा, प्रिंस पटेल, पूर्वेश माथनकर,
प्रमोद मेहरा, अथर्व दुबे, ऋषभ राठौर, यथार्थ डूडी, हर्ष रघुवंशी, रिद्धेश मेहता।

