
इटारसी / गुजरात के भरूच मैं स्थित साई आसानलाल सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान मे आयोजित झूलेलाल चालीहा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भगवान श्री झूलेलाल के 26वे बंशज ठाकुर साईं मनीष लाल महाराज के सानिध्य में आयोजित चालीहा महोत्सव के आध्यात्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर इटारसी के झूलण सेवा समिति के नेतृत्व में सिंधी समाज के 41 श्रद्धालुओ का दल भरूच पहुचा। समापन समारोह के दौरान इटारसी के दल विधि विधान से बहराणा साहब का निर्माण कर अक्खा डाला और सुख समृद्धि की कामना की इस अवसर पर झूलण सेवा समिति के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। जिससे देश विदेश से आए श्रद्धालु भावविभोर हो गए समिति सदस्यों ने वहां उपस्थित संत महात्माओं का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दल का नेतृत्व झूलण सेवा समिति के अध्यक्ष वासुदेव खुरानी ने किया। दल में मुख्य रूप से महेश नंदवानी, गोपाल सिध्दवानी, महेश वलेचानी, मनोज रामचंदानी, महेश मनवानी, विशाल गंगलानी, नंदलाल चेलानी, इंदर शिवदासानी, पप्पू मालवीय एवं महिला मंडल के अनेक सदस्याए शामिल थी, वापसी पर सभी भक्तों का सामाजिक बंधुओ द्वारा उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया।

