

नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल शक्ति शौर्य महारास की मातृशक्तियों द्वारा मंगलवार को सरस्वती नगर रसूलिया स्थित विचित्र वीर हनुमान मंदिर प्रांगण में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। मातृशक्तियों द्वारा ही सामूहिक सुंदरकांड का पाठ व हनुमान चालीसा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्तियां शामिल हुई। इस आयोजन में सभी मातृशक्तियों ने भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि शक्ति शौर्य महारास की मातृशक्तियां नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में हर महीने सामूहिक सुंदरकांड पाठ आयोजित करेंगी इसी कड़ी में इस मंगलवार से यह आयोजन प्रारंभ हुआ है। आयोजन से जुड़े मनीष परदेशी ने बातया कि इस दौरान मातृशक्तियों द्वारा भारत माता की आरती भी की गई। यह संगीतमय सुंदरकांड हरे राम ग्रुप के देवेंद्र सराठे व उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वाति गौर , नीतू उजेनिया, पुष्पलता बमलिया, इंद्रा गुप्ता, प्रिया साहू, आरती खंडेलवाल, मोनिका राजपूत, छाया खंडेलवाल, काजल गुप्ता, मीना बमलिया, सुलेखा, प्रीति बघेल, हिमांशी परीता, श्वेता खंडेलवाल, नीतू जैनिया, इंद्रा गुप्ता, निधि मालवीय, प्रेमलता बावलिया, उर्मिला सहरिया, रीमा गौर, पूर्व पार्षद मुकेश पटैल ,पार्षद प्रतिनिधि रोहित गौर, नंदकिशोर यादव, दीपक हेमनानी, मुकेश राठौड़, सुमित गौर, संतोष मीना, लोकेश व्यास सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित थी।

