

नर्मदापुरम / नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए बिछाई गई पाइपलाइन की टूट फूट का निरीक्षण कर तत्काल पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के संबंध में युवक कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन के नेतृत्व में सीएमओ के नाम सीएमओ कक्ष के बाहर ज्ञापन चस्पा किया है, जब नगरपालिका के बाहर से नारेबाजी करते हुए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएमओ कक्ष के करीब पहुंचे तो उन्होंने कक्ष में सीएमओ को अनुपस्थित पाया। जिसके बाद उनके द्वारा अपनी मांग के लिए साथ लाए ज्ञापन को सीएमओ कक्ष के बाहर गेट पर चस्पा कर दिया। प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की हुई मौत और बीमारी का शिकार हुए लोगों के हालात चिंता का विषय बने हुए हैं। कई वार्ड ऐसे हैं नर्मदापुरम में जिसमें पेयजल व्यवस्था बदहाल स्थिति में है और किसी भी दिन इंदौर जैसे हालात निर्मित होने की बात को नकारा नहीं जा सकता। इंदौर की घटना को देखते हुए समस्त वार्डों के पार्षद के साथ बैठक आवश्यक बताते हुए पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चर्चा आयोजित कर पता लगाया जाए किन किन वार्डों में ऐसे हालात पेयजल पाइपलाइन के टूट के कारण निर्मित हो सकते हैं और तत्काल उसको लेकर आवश्यक कदम उठाने संबंधी ज्ञापन में बात कही गई है। प्रदेश प्रवक्ता रोहन ने बताया कि इस ज्ञापन को संज्ञान में लेने के बाद शीघ्र ही संबंधित अधिकारी को मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा आदेशित किया जाना चाहिए ताकि नगरीय क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था नगरवासियों को उपलब्ध हो सके ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन प्रदेश सचिव एनएसयूआई आफरीद खान, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, आयुष चौहान, फैज खान, कपिल यादव, कॉलेज अध्यक्ष अभय सौनी, सिराज खान, पीयूष जैन, मनीष मिश्रा, आफराज खान, सार्थक जैन, ईशान गुप्ता वसीम खान, लकी खान, विनय मालवीय, हर्ष कदम, पार्श्व जैन, अभिषेक सैनी, समीर कदम, इस्माइल खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

