
नर्मदापुरम / घटना दिनांक 04.01.2026 थाना बनखेड़ी को जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम ठेनी में स्थित रामदेव शुगर मिल के पीछे की ओर बहने वाली ओल नदी में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। जिस पर तत्कल बनखेड़ी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकालकर जांच प्रारंभ की गई। उक्त शव अज्ञात पुरुष का होकर होकर जिसकी आयु करीब 20-25 वर्ष प्रतीत हो रही थी, जिसके हाथ पर ऽ नुमा गुदन गुदा हुआ था। जो कि उक्त शव एक पुरुष का करीब 06-07 दिवस पुराना होकर पूरी तरह से डी-कम्पोस हो गया था। जिसकी पंचायतनामा कार्यवाही उपरांत उक्त शव को पोस्ट मार्टम हेतु शासकीय अस्पताल बनखेड़ी भेजा गया। उक्त अज्ञात शव मिलने की घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण (भापूसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस के नेतृत्व में थाना बनखेड़ी की टीम गठित कर अज्ञात शव की शिनाख्तगी एवं मृत्यु की जांच हेतु लगाया गया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही से पूर्व शव की शिवाख्तगी कार्यवाही हेतु तकनीकी पद्धति से गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई जो कि दिनांक 28.12.2025 को पुलिस थाना सांईखेड़ा जिला नरसिंह पुर में सेवक उर्फ शिब्बु उर्फ शिवा की गुमशुदा की रिपोर्ट ग्राम निमवार से होने गुम होने संबंधी दिनांक 01.01.2026 को दर्ज होना पाया गया। जिस पर उक्त सूचनाकर्ता से सम्पर्क कर गुमशुदा सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू के परिजनो से सम्पर्क कर शासकीय अस्पताल बनखेड़ी में बुलाया गया जहाँ मृतक के भाई श्यामू कहरा पिता रामचरम कहार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जुन्हेटा थाना बनखेड़ी के द्वारा शव की पहचान अपने भाई सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू कहार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जुन्हेटा के रुप में की गई। पहचान उपरांत शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। पोस्ट मार्टम कर्ता डाक्टर द्वारा पोस्ट मार्टम में सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू कहार की मृत्यु गला घोटकर किया जाना बताया। जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बनखेड़ी पर अपराध क्रमाकं 09/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चश्दीद साक्षीगण के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपीगण 1- प्रीतम कहार 2- अभिषेक मेहरा 3- लक्ष्मण प्रसाद 4- दुर्गेश यादव, 5- ऋषि मेहरा, 6 सुनील मेहरा, 7- राकेश बैरागी, 8- शंकर उर्फ शंकर लाल कहार 9-सरिता कहार, 10-सरोज यादव के द्वारा किया जाना पाया गया।
-हत्या का कारण –
आरोपी प्रीतम कहार आरोपीगण शंकर कहार एवं सरित्ता कहार का दामाद है। जिसकी पत्नी के प्रेम संबंध मृतक से थे जिससे वह बार बार उसके साथ भाग जाती थी। दिनांक 25.12.2025 को भी प्रीतम कहार की पत्नी मृतक सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू कहार के साथ भाग गई थी। जिसकी तलाश हेतु उक्त आरोपीगण अपने साथ काम करने वाले अन्य 07 आरोपीगण को लेकर ग्राम निमवार, थाना साईखेड़ा जिला नरसिंहपुर गये थे जहा पर प्रीतम कहार की पत्नी उसे मृतक सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बु कहार के साथ मिल गई। उक्त दोनों सभी लोग अपने साथ लेकर आ रहे थे रास्ते में विवाद बढ़ने पर सभी आरोपीगण द्वारा ग्राम ठेनी में स्थित रामदेव शुगर मिल के पीछे की ओर बहने वाली ओल नदी के पास सेवक उर्फ शिवा उर्फ शिब्बू कहार की गला दबाकर हत्या कर उसे ओल नदी में फेक दी थी।
– गिरफ्तार आरोपीगण –
1- प्रीतम पिता बीरबल कहार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ठेंगावानी, थाना पिपरिया हाल नयाखेड़ा बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम,
2- अभिषेक मेहरा पिता प्रमोद मेहरा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खैरुआ थाना गाड़वाड़ा जिला नरसिंहपुर,
3- लक्ष्मण प्रसाद पिता राजू ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खेरुआ थाना गाड़वाड़ा जिला नरसिहंपुर,
4-दुर्गेश पिता गुड्डा यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खेरुआ थाना गाड़वाड़ा जिला नरसिहंपुर,
5- ऋषि मेहरा पिता मुकेश मेहरा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खेरुआ थाना गाड़वाड़ा जिला नरसिहंपुर,
6-सुनील मेहरा पिता मनीराम मेहरा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम राजथरी थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम,
7- राकेश बेरागी पिता नरेश दास बैरागी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बाचावानी थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम,
8- सरिता पति शंकर कहार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ठेनी थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम,
9- सरोज यादव पति मोहन यादव उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पड़रखा देवरी हाल पांडे कालोनी बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम ।
फरार आरोपी –
01-शंकर कहार उर्फ शंकर लाल कहार पिता उम्र निवासी ग्राम ठेनी थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम।
जप्तशुदा वस्तुए –
बोलेरो जीप क्रमांक MP06BA0898 कीमती 05 लाख रुपये –
07 मोबाईल एक लाख रुपये
सहानीय भूमिका –
निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन ठाकुर, उनि परसराम मालवीय, सउनि अरविंद सिंह राजपूत, प्र.आर. दिलीप चौरे, प्र. आर. संभाजी राव आर. लोकेश मालवीय, आर. अभिषेक सोनी, आर. आकाश रघुवंशी, आर. अभिषेक पटेल, म.आर. निधी तेनगुरिया, म. आर. वंदना उइके, आर. विकास मेहरा, म. आर. संयोगिता, आर. राहुल, आर, सुनील आर. राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

