

नर्मदापुरम / सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजयपाल सिंह ने मंगलवार को भोपाल स्थित वल्लभ भवन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक विजयपाल सिंह ने क्षेत्र से संबंधित जनहित के मुद्दों, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा नई विकास योजनाओं को गति देने संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें क्षेत्र के विकास को लेकर बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे आगामी समय में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। इस अवसर पर पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं सांसद प्रतिनिधि आकाश तिवारी भी उपस्थित रहे।

