
नर्मदापुरम / 13 मध्यप्रदेश बटालियन नर्मदापुरम में कैंप कमांडेंट कर्नल एस पी सिंह के दिशा निर्देश में सोमवार को एनुअल ट्रेनिंग कैंप 13 मध्यप्रदेश बटालियन प्रांगण में प्रारंभ हुआ। जिसमें स्कूल एवं कॉलेज के 354 एनसीसी केडिट्स शामिल हुए। सीनियर डिविजन, सीनियर विंग, जूनियर डिविजन, जूनियर विंग की एनसीसी केडिट्स शामिल हुए हैं। दस दिवस का ये कैंप 5 जनवरी 26 से 14 जनवरी 26 तक चलेगा। कैंप में डिप्टी कैंप कमांडेंट लेप्टिनेंट विवेक सिंह, सूबेदार मेजर वी सी तिलक, सूबेदार राजवीर सिंह, रामावतार, सुरेंद, वी एच एम पुरन मिश्रा, हवलदार घमंडा राम, अजीत, सचिन, नीमा राम, सत्यदेव, महावीर, पी आई स्टाफ, लेप्टिनेंट एल एन मालवीय, सेकेंड आफिसर जी आर कापसे, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, योगेश राज सिंह, केयर टेकर आफिसर यास्मीन खान, श्रुति अग्रवाल एनसीसी ऑफिसर शामिल रहे।

