
नर्मदापुरम / शीतऋतु में तापमान में अत्यधिक गिरावट होने से शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला नर्मदापुरम अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय /अशासकीय/ नवोदय/ सी.बी.एस.ई /केन्द्रीय बोर्ड। अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त शालाओं में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक विद्यार्थियों के लिए दिनांक 06 जनवरी 2026 से 07 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। परीक्षायें एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ पूर्ववत संचालित रहेंगी।

